Showing posts with label Govt Jobs. Show all posts
Showing posts with label Govt Jobs. Show all posts

February 25, 2022

HPCL Recruitment for 100 Graduate Apprentice Posts

 Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) Mumbai Refinery  invites online applications from eligible candidates for recruitment of 100 Graduate Apprentice posts. These Graduate Apprentice Trainees Positions are available in various trades including Instrumentation/ Chemical/ Electrical & Electronics/ Computer Science/ Civil/ Mechanical/ Electrical. Candidates selected finally for the Graduate Engineering Apprenticeship will get monthly stipend of Rs. 25,000. For detail description for Salary, Qualification, eligibility criteria, age limit, number of openings, location are as follows.


HPCL Vacancy Details


Important Dates

Last Date of Application - 28 Feb 2022

Total Posts - 100 Posts

Eligibility Criteria for HPCL Apprentice Posts

Educational Qualification:

Instrumentation/ Chemical/ Electrical & Electronics/ Computer Science/ Civil/ Mechanical/ Electrical Engineering. All the qualifications specified above should be recognized by Board of Technical Education/ UGC/ AICTE.

How to Apply for HPCL Apprentice Recruitment 2022 ?

Interested and eligible candidates will have to register and approved on the National Apprenticeship Training scheme (NATS) web portal https://www.mhrdnats.gov.in. Last date of Online Application on NATS Portal is 28 February 2022.

Read More »

August 31, 2021

NBRI Recruitment of 20 Junior Secretariat Assistant Posts

NBRI Junior Secretariat Assistant (NBRI), Lucknow, a premier plant science research institute under CSIR. CSIR-NBRI invites online applications from eligible candidates for recruitment of 20 : Junior Secretariat Assistant Posts. Advertisement No.-02/2021. Interested and eligible candidates can apply offline only for below sarkari naukri exam on or before 30.09.2021.



NBRI Junior Secretariat Assistant Vacancy Details


Name of the Post : Junior Secretariat Assistant Post 


Total No. of Posts : 20 posts


Pay Scale : Pay level-2  Rs.19900-63200/-Per Month


Age Limit : Junior Secretariat Assistant  : Between 25 -28 years on as (30.09.2021).


Application Fees : Application Fees of Rs. 100/- only


How to Apply : Interested and eligible candidates can apply offline only on or before 30.09.2020 through the website www.nbri.res.in.in and no other mode of application will be accepted.


Address :

Controller of Administration, 

CSIR-NBRI, Rana Pratap Marg, 

Lucknow - 226001 (UP)


Last Date to Apply Online: 30.09.2021


Click Here for Detailed Advertisement 


Read More »

February 3, 2021

RBI Grade B Recruitment 2021: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 322 आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर के लिए rbi.org.in पर करें अप्लाई

 RBI Grade B Recruitment 2021 Notification: भारतीय रिजर्व बैंक में ऑफिसर बनने की चाह रखने वाले नवयुवकों के लिए आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर एक बहुत ही ख़ुशी की खबर दी है. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI -आरबीआई) ने आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (डीईपीआर) एवं सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (डीएसआईएम) के साथ ही सामान्य विभागों में ऑफिसर ग्रेड बी के कुल 322 पदों पर भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. इसके लिए आरबीआई ने आज, 28 जनवरी 2021 को भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.


आरबीआई ग्रेड बी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2021 के मुताबिक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट, rbi.org.in पर उपलब्ध कराये गये ग्रेड बी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स आरबीआई ग्रेड बी एप्लीकेशन 2021 फॉर्म आखिरी तारीख 15 फरवरी 2021 तक अप्लाई कर सकते है. इस निर्धारित अंतिम तारीख के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा.

कुल वैकेंसी: 322 पद

पदों का विवरण

  1. ग्रेड बी ऑफिसर (डीआर) - जनरल पीवाई 2021 – 270 पद
  2. ग्रेड बी ऑफिसर (डीआर) डीईपीआर - पीवाई 2021 - 29 पद
  3. ग्रेड बी ऑफिसर (डीआर) - डीएसआईएम -पी 2021 – 23 पद

जरूरी तारीखें-

  • ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की आरंभिक तिथि: 28-01-2021
  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 15-02-2021 मध्यरात्रि 12:00 बजे तक
  • शुल्क के भुगतान के बाद शुल्क विवरण सहित आवेदन पत्र प्रिंट लेने की अंतिम तिथि: 28-02-2021
  • जीआर (डीआर) के लिए तिथियां - सामान्य और डीईपीआर / डीएसआईएम चरण I - पेपर I परीक्षा: 06-03-2021
  • जीआर (डीआर) के लिए तिथियां - डीईपीआर / डीएसआईएम चरण II - पेपर II और पेपर III परीक्षा: 31-03-2021
  • डीआर बी (डीआर) के लिए तिथियां - सामान्य चरण II - पेपर I, II और III परीक्षा: 01-04-2021

शैक्षणिक योग्यता:

कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए. एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य होगा. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें उसके बाद ही अप्लाई करें.

आयु सीमा

आर बी आई ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की  आयु 1 जनवरी 2021 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट दी गयी है.

आवेदन शुल्क

  • एससी / एसटी / पीडब्लूडी के लिए: 100 / - रूपये
  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए: 850 / - रूपये


आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 डाउनलोड लिंक 

आरबीआई ग्रेड बी अप्लीकेशन 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक


Read More »

February 2, 2021

RRB WCR Apprentice 2021: पश्चिम मध्य रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस की 565 रिक्तियां, 27 फरवरी तक करें आवेदन

 RRB West Central Railway Trade Apprentice Recruitment 2021: आरआरबी पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) ने रेलवे के विभिन्न विभागों में ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. इसके भर्ती नोटिफिकेशन के तहत कुल 561 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे WCR की ऑफिशियल पोर्टल wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन मोड़ में 27 फरवरी 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं.


रिक्तियों की कुल संख्या – 561 पद

ट्रेड अपरेंटिस भर्ती के लिए इन तिथियों का रखें ध्यान

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत- 20 जनवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2021

पदों का विवरण
  1. इलेक्ट्रीशियन – 160 पद
  2. वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रानिक्स – 30 पद
  3. मशीनिस्ट – 05 पद
  4. फिटर – 140 पद
  5. वायरमैन - 15 पद
  6. पेंटर – 10 पद
  7. कारपेंटर – 15 पद
  8. गार्डनर – 02 पद
  9. फ्लोरिस्ट एंड लैंडस्केपिंग – 02 पद
  10. पम्प ऑपरेटर कम मशीन – 20 पद
  11. हार्टीकल्चर असिस्टेंट – 05 पद
  12. टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनिंस – 50 पद
  13. स्टेनोग्राफर हिंदी – 07 पद
  14. स्टेनोग्राफर इंग्लिश - 05 पद
योग्यताएं:  पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेड अपरेंटिस के पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड /संस्थान से 10वीं परीक्षा पास की हो तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी किया हो.


आयु सीमा: WCR ट्रेड अपरेंटिस 2021 के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में नियम के अनुसार छूट होगी.


Read More »

June 18, 2020

Oil India Recruitment: ऑयल इंडिया ने 12वीं पास के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Oil India Junior Assistant Recruitment 2020: ऑयल इंडिया भर्ती 2020 के तहत कई पदों पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL), नवरत्न पब्लिक सेक्टर ने दिल्ली और यूपी के नोएडा स्थित अपने दफ्तर के लिए यह भर्ती निकाली है. इसके तहत जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. आवेदन की आखिरी तारीख 01 जुलाई 2020 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Oil India Job


पदों का विवरण

> सीनियर असिस्टेंट (स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड - VII) के लिए 3 पद

> सीनियर असिस्टेंट (हिंदी ट्रांसलेटर ग्रेड- VII) के लिए 1 पद

> जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर) के लिए 5 पद

> जूनियर असिस्टेंट (हिंदी टाइपिस्ट-कम कंप्यूटर ऑपरेटर) के लिए 1 पद

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 माह का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को एमएस वर्ड/एक्सेल, पॉवरपॉइंट की जानकारी हो. टाइपिंग स्पीड भी 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

ऑयल इंडिया भर्ती 2020 के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष रखी गई है. वहीं, SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 35 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष तय की गई है.

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और कौशल व प्रवीणता परीक्षा के आधार पर होगा.

भर्ती के लिए आवेदन करने और आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखने के लिए यहां क्लिक करें .
Read More »

June 2, 2020

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल ने 5 राज्यों में निकाली वैकेंसी, 10वीं पास भी करें अप्लाई

IOCL Apprentice Recruitment 2020 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है. IOCL द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 18 जून तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि IOCL में सरकारी नौकरी के लिए ये वैकेंसी 5 राज्यों के लिए निकाली गई हैं. जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम शामिल हैं.

IOCL JOBS


पदों की संख्या

IOCL में 404 पदों पर निकली इस भर्ती के तहत ट्रेड एंड टेक्निकल अपरेंटिस के खाली पदों को भरा जाएगा. जिसमें ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice) के 183 पद और टेक्निकल अपरेंटिस के (Technician Apprentice) के 221 पदों पर भर्ती की जाएगी.

किस राज्य में कितनी वैकेंसी



आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता

ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है. वहीं, टेक्निशियन अपरेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है.

आवेदन की तारीख

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 29 मई 2020

आवेदन की अंतिम तिथि- 18 जून 2020

आयु और आवेदन शुल्क

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 404 पदों पर निकली भर्ती के लिए 18 से 24 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

कैसे होगा चयन

इन पदों पर लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी. हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है. इन पदों पर नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

Read More »

May 28, 2020

BECIL Recruitment - बीईसीआईएल में 464 MTS पदों पर निकाली वैकेंसी, आठवीं पास कर सकते हैं आवेदन

Broadcast Engineering Consultants India Ltd. Recruitment 2020 : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) नोएडा ने ईस्ट दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (EDMC) ऑफिस के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से एमटीएस यानी मल्टी टास्क स्टाफ के 464 खाली पदों को भरा जाएगा. इन पदों की खास बात यह है कि इनके लिए 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं और चयनित होने पर कैंडिडेट महीने के 16,000 रुपये तक कमा सकते हैं. बाकी इन पदों के विषय में कोई भी जानकारी विस्तार से पाने के लिए बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है www.becil.com. इन पदों के लिए बताये गये प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर दें. आवेदन करने की अंतिम तिथि है 15 जून 2020.

BECIL Jobs


पदों की जानकारी --


पद  – मल्टी टास्क स्टाफ (MTS)


पदों की संख्या – 464


सैलरी – 16,341 प्रतिमाह


शैक्षिक योग्यता – आठवीं पास


आवेदन शुल्क जनरल श्रेणी – 500 रुपये


आवेदन शुल्क आरक्षित श्रेणी – 250 रुपये


आवेदन करने की अंतिम तारीख – 15 जून 2020


शैक्षिक योग्यता –

बीईसीआईएल के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिये आवश्यक है कि कैंडिडेट ने कक्षा आठवीं पास की हो. इसके साथ ही उसे संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल तक काम करने का अनुभव भी होना चाहिए.


आवेदन प्रक्रिया –

एमटीएस पदों के लिए आवेदन करने के लिये कैंडिडेट्स को सबसे पहले बीईसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. एप्लीकेशन डाउनलोड करके उसे ठीक से पूरा भरें और पूरे भरे फॉर्म जिसके साथ सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स भी लगाने हैं, नीचे दिए पते पर 15 जून के पहले भेज दें. इस तारीख के पहले फॉर्म यहां पहुंच जाने चाहिये - Deputy General Manager (HR) BECIL’s Head Office, 14-B, Ring Road, I.P. Estate, New Delhi-110002. एप्लीकेशन के साथ आपको एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट्स, वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, पैन कार्ड, आधार कार्ड  (इन सबकी सेल्फ अटेस्टेड कॉपी) और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी है.

Read More »

Sarkari Naukri Updates: रेलवे, बैंक, IOCL, Indian Army इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri – Govt Job 2020 Updates : इस वक्त राज्य के कई सरकारी विभागों में नौकरियां निकली हुई हैं और आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. जॉब तलाश कर रहे युवाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स...


Sarkari Naukri


1. IOCL Recruitment - इंडियन ऑयल में निकली है 600 वैकेंसी, 10+2 पास कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई




IOCL Accountant, Technician & Trade Apprentices Recruitment 2020: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) पश्चिमी क्षेत्र ने एकाउंटेंट, तक्नीशियन, ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए देश के युवा व योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. इस आवेदन के माध्यम से विभिन्न पदों की 600 रिक्तियों को भरा जाना है. जो उम्मीदवार 12वीं पास होने के साथ आईटीआई डिप्लोमा भी किये हैं वे अपनी योग्यता के अनुरूप पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.


IOCL Recruitment पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment - भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 1343 पदों पर निकली वैकेंसी



Bhartiya Pashupalan Nigam Limited (BPNL) Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. जो अभ्यर्थी इन पदों की योग्यता रखते हैं वे अपने ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक अप्लाई कर सकते हैं. बीपीएनएल के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के तहत 1343 रिक्तियों के विभिन्न पदों को भरा जाना है.


BNPL Recruitment पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. Indian Army Recruitment Rally 2020 - इंडियन आर्मी में वैकेंसी, 8वीं से 12वीं पास तक कर सकते हैं अप्लाई



Indian Army Recruitment Rally 2020 : इंडियन आर्मी ने 7 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. दरअसल, इंडियन आर्मी दो राज्यों में भर्ती के लिए आर्मी रैली का आयोजन करने जा रही है. इसमें रैली का आयोजन हरियाणा के रेवाड़ी में होगा और दूसरी रैली का आयोजन लद्दाख के करगिल में होगा.हरियाणा में होने वाली रैली के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक इस वैकैंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस आर्मी रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन हरियाणा के रेवाड़ी में बने राव तुला राम स्टेडियम में किया जाएगा. रैली का आयोजन 1 जुलाई से लेकर 14 जुलाई 2020 तक होगा.


Indian Army Recruitment पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


4. Western Railway Recruitment - रेलवे में नौकरी का मौका, 10वीं पास भी करें आवेदन, इंटरव्यू से होगा चयन



Western Railway Recruitment 2020: इंडियन रेलवे लॉकडाउन के दौरान एक तरफ जहां प्रवासी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उनके घर पहुंचाने का काम शुरू कर रहा है, तो वहीं अलग-अलग जोन के लिए नौकरी की भर्तियां भी निकाल रहा है. युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी करना करने का शानदार मौका है. रेलवे की वेस्टर्न जोन (Western Railway) में 177 पदों पर वैकेंसी निकली हैं. इन पदों पर बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अच्छी बात ये है कि वेस्टर्न रेलवे की ओर से विभिन्न पदों पर निकली इन वैकेंसियों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.


Railway Recruitment पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


5. दिल्ली परिवहन निगम में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 30 जून तक कर सकते हैं अप्लाई



DTC Bus Driver Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में ड्राइवर पदों के लिए वैकेंसी निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।  ये वैकेंसी अनुबंध के आधार पर निकाली गई है। इस वैकेंसी में एक साल का अनुबंध होगा, लेकिन विभाग की ओर से इसको बढ़ाया भी जा सकता है। इस वैकेंसी पर उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.


DTC Recruitment पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Read More »

May 26, 2020

IOCL Recruitment - इंडियन ऑयल में निकली है 600 वैकेंसी, 10+2 पास कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

IOCL JOBS
IOCL Accountant, Technician & Trade Apprentices Recruitment 2020: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) पश्चिमी क्षेत्र ने एकाउंटेंट, तक्नीशियन, ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए देश के युवा व योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. इस आवेदन के माध्यम से विभिन्न पदों की 600 रिक्तियों को भरा जाना है. जो उम्मीदवार 12वीं पास होने के साथ आईटीआई डिप्लोमा भी किये हैं वे अपनी योग्यता के अनुरूप पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

आपको बतादें कि इसके लिए विज्ञापन 24 फरवरी 2020 को जारी किया गया था. उस समय रिक्तियों की संख्या 500 थी परन्तु बाद में इसमें 100 पद और बढ़ा दिए गए. जिससे आवेदन करने की तिथि भी 22 मई 2020 से बढ़ाकर 21 जून कर दिया गया है. अतः जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं किये हैं वे अब इन सभी पदों के लिए अपने आवेदन 21 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

रिक्तियों की कुल संख्या – 600 पद

पदों का विवरण

  1. एकाउंटेंट
  2. तक्नीशियन
  3. ट्रेड अपरेंटिस

नोट: स्टेट वाइज, केटेगरी वाइज और स्ट्रीम वाइज वैकेंसी के विवरण के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें.

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 24-02- 2020
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 21- 06- 2020 (इसके पहले 22-05-2020 )

नोट: दरअसल इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 22-05-2020 थी जिसे बढ़ाकर अब 21-06-2020 कर दिया गया है.

पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को 10+2 के साथ आईटीआई डिप्लोमा संबंधित ट्रेड में होना चाहिए. इसकी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें. तदोपरांत अप्लाई करें.

आयु सीमा : 29 फरवरी 2020 को आवेदक की आयु 18 से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया :  उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा लिखित परीक्षा (अवधि 90 मिनट) में प्राप्त अंकों और अधिसूचित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगें. ये प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी भाषा में अंकित होंगें.

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को अपने आवेदन अप्लाई करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को भलीभांति पढ़ लेना चाहिए. उसके बाद ऑनलाइन अप्लाई करें. ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 जून है.


ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें


ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

Read More »

May 22, 2020

Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment - भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 1343 पदों पर निकली वैकेंसी

BPNL JOBS
Bhartiya Pashupalan Nigam Limited (BPNL) Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. जो अभ्यर्थी इन पदों की योग्यता रखते हैं वे अपने ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक अप्लाई कर सकते हैं. बीपीएनएल के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के तहत 1343 रिक्तियों के विभिन्न पदों को भरा जाना है.

रिक्तियों की कुल संख्या  - 1343 पद

पदों का विवरण

  • स्किल सेंटर इंचार्ज -97 पद
  • स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर – 188 पद
  • स्किल एडमिशन कंसल्टन – 959 पद
  • पशुपालक उन्नति केंद्र संचालक- प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक
  • ऑफिस असिस्टेंट – 99 पद

पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता :

  • स्किल सेंटर इंचार्ज - किसी भी विषय में स्नातक
  • स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर - किसी भी विषय में स्नातक
  • स्किल एडमिशन कंसल्टन - 12वीं पास
  • पशुपालक उन्नति केंद्र संचालक - 10वीं पास कम्प्यूटर साथ कम्प्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान
  • ऑफिस असिस्टेंट- 10वीं पास होने के साथ, कम्प्यूटर की जानकारी और हिन्दी, इग्लिश टाइपिंग का ज्ञान

आयु सीमा:

  • स्किल सेंटर इंचार्ज -25- 45 वर्ष
  • स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर – 21-45 वर्ष
  • स्किल एडमिशन कंसल्टन – 21 -40 वर्ष
  • पशुपालक उन्नति केंद्र संचालक- 21 -40 वर्ष
  • ऑफिस असिस्टेंट – 18-35 वर्ष

वेतनमान :

  • स्किल सेंटर इंचार्ज -18000/-
  • स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर – 15000/-
  • स्किल एडमिशन कंसल्टन – 12000/-
  • पशुपालक उन्नति केंद्र संचालक- 10000/-
  • ऑफिस असिस्टेंट – 8000/-

आवेदन शुल्क: पदों के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित है. इसके लिए कृपया ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.

चयन प्रक्रिया:  शार्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जायेगा

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

Read More »

May 12, 2020

BPSC Recruitment - बिहार में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां, आवेदन शुरू

BPSC JOBS
Bihar Public Service Commission 2020: बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना निकली है। ये भर्तियां राज्य में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली हैं। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC - Bihar Public Service Commission) द्वारा पूरी की जा रही है।

इसके लिए आवेदन / रजिस्ट्रेशन की शुरुआत सोमवार, 11 मई 2020 से हो चुकी है। 10वीं पास कर चुके डिप्लोमाधारी उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल - 6 के अनुसार सैलरी मिलेगी।

आवेदन, पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जरूरी जानकारियां यहां दी जा रही हैं। इसके अलावा बीपीएससी (BPSC) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन का लिंक भी आगे मिल जाएगा।

आवेदन की जानकारी

> बीपीएससी की इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन करना है। बाद में हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी।
> ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 11 मई 2020
> ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख - 26 मई 2020
> आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख - 1 जून 2020
> ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख - 9 जून 2020
> ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख - 29 जून 2020

आवेदन शुल्क

> सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 750 रुपये। बिहार के एससी, एसटी, दिव्यांग, महिलाओं के लिए शुल्क - 200 रुपये। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

पदों की जानकारी

> मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर - कुल 90 पद
> अनारक्षित पदों की संख्या - 26 पद
> आर्थिक कमजोर वर्ग - 6 पद
> एससी - 20 पद
> एसटी - 2 पद
> ईबीसी - 22 पद
> बीसी - 10 पद
> बीसी (महिला) - 4 पद

जरूरी योग्यताएं

> इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं / हाईस्कूल पास होना और ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

> उम्मीदवार की उम्र पुरुषों के लिए न्यूनतम 18 व अधिकतम 37 साल निर्धारित है। जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम 18 व अधिकतम 40 साल है।

BPSC Notification यहां क्लिक करें।

BPSC Online Application यहां क्लिक करें।
Read More »

May 8, 2020

दिल्ली परिवहन निगम में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 30 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

DTC JOBS
DTC Bus Driver Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में ड्राइवर पदों के लिए वैकेंसी निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।  ये वैकेंसी अनुबंध के आधार पर निकाली गई है। इस वैकेंसी में एक साल का अनुबंध होगा, लेकिन विभाग की ओर से इसको बढ़ाया भी जा सकता है। इस वैकेंसी पर उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.

1. योग्यता

इस वैकेंसी पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 50 साल तय की गई है. इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए कैडिडेट को अपने सभी डॉक्यूमेंट लेकर दिल्ली परिवहन मुख्यालय में पहुंचना होगा.

2. जरूरी डॉक्यूमेंट

आवेदन फॉर्म के साथ उम्मीदवार को हेवी/ट्रांसपोर्ट चालक लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, आधार कार्ड व पैन कार्ड आदि की फोटोकॉपी संलग्न (अटैच) करना होगा. बता दें कि लाइसेंस कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए। डीटीसी भर्ती 2020 के तहत फिलहाल उम्मीदावरों का चयन कान्ट्रैक्ट के आधार पर किया जाएगा। काम अच्छा रहने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2020 है।

3. आवेदन की आखिरी तारीख

आवेदन की अंतिम तिथि - 30 जून 2020

4. डीटीसी बस ड्राईवर 2020 रिक्ति विवरण

बस ड्राइवर पद

5. आयु सीमा

50 वर्ष

6. कैसे करें अप्लाई

उम्मीदवार सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करें।
सुबह 10:00 बजे से दिल्ली परिवहन निगम, आईपी एस्टेट नई दिल्ली में 30 जून 2020 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

वह व्यक्ति जो पहले अनुबंध में डीटीसी में संविदा ड्राईवर के रूप में जुड़ा हुआ था, लेकिन किसी भी कारण से डीटीसी द्वारा ब्लैक-लिस्टेड कर दिया गया था. ऐसे कैंडिडेट अप्लाई नहीं कर सकते हैं.
Read More »

JPSC Recruitment of 380 Medical Officer Posts – Last Date 05 June

jpsc
Jharkhand public service commission (JPSC) invites online applications from eligible candidates for recruitment of 380 Medical Officer Posts.For detail description for Salary, Qualification, eligibility criteria, age limit, number of openings, location are as follows.

JPSC Vacancy Details

Name of the Post : Medical Officer

Total No. of Posts : 380 Posts

Educational Qualification : MBBS From Medical College recognized by medical Council of India and recognized by State Govt.

Pay Scale :  9300 – 34800/- (Per Month)

Age Limit : 23 to 35 years as on 01.08.2020

Application Fees : Rs. 600 /- for Gen/OBC & Rs. 150 /- for SC/ST/PWD/EXSM candidates

How to Apply : Interested and eligible candidates can apply online only on or before 05.06.2020 through the website www.jpsc.gov.in and no other mode of application will be accepted.

Last Date to Apply Online: 05.06.2020

Advertisement

Apply Online 
Read More »

May 6, 2020

Coal India Recruitment - अप्रेंटिस की भर्तियां, आज से आवेदन शुरू

Coal India
Coal India Recruitment 2020: ग्रेजुएट व डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवारों के पास केंद्र सरकार की नौकरी पाने का शानदार मौका है। कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL - Western Coalfields Limited) में अप्रेंटिस के सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकली हैं।

ये भर्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस व टेक्नीशियन अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर होने जा रही हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन, योग्यता, पदों की संख्या, सैलरी की जानकारी आगे दी जा रही है। साथ ही नोटिफिकेशन व अन्य जरूरी लिंक्स भी दिए जा रहे हैं।

पदों की जानकारी

ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 101 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - 202 पद
कुल पद - 303

आवेदन की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना है। किसी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। आवेदन की प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 मई 2020 से हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 मई 2020 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन का लिंक आगे दिया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आवेदन में जमा किए गए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यताएं

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम बीई या बीटेक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम डिप्लोमा इन माइनिंग / माइन सर्वेइंग करने वाले उम्मीदवार योग्य हैं। इसके अलावा दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों का NATS पोर्टल पर एनरोल होना भी जरूरी है।

नोट - उम्मीदवारों को पहले 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर 9 हजार रुपये प्रति माह और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर 8 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। सफल ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति मिलेगी।

WCL Apprentice Recruitment Notification 2020 के लिए यहां क्लिक करें
WCL Apprentice online application 2020 के लिए यहां क्लिक करें

Read More »

May 3, 2020

इन विभागों में बंपर वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

BPSC
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा (HSSC),भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) कोल इंडिया का एक अंग और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर आवेदन कर लें। सभी भर्तियों के संबंध में जानकारी नीचे दी गई है।

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्तियां

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्तियां करने वाला है। भर्ती कुल 270 पदों पर की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मई 2020 है। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख 25 मई, 2020 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 4 मई से आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

HSSC में बंपर वैकेंसी

कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा (HSSC) ने 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। भर्ती के जरिए 1100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 17 साल और अधिकतम उम्र 42 साल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

कोल इंडिया में वैकेंसी

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) जनरल मेडिकल कंसल्टेंट (GDMO) और रिटायर्ड मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती करने वाला है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड कोल इंडिया लिमिटेड का उपक्रम है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 मई है। इस भर्ती के जरिए कुल 59 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 19 भर्तियां GDMO के पद पर की जाएंगी और 40 भर्तियां रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर के पदों पर होंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके उसे स्पीड पोस्ट या फिर gmee.bccl@coalindia.in आईडी पर मेल के जरिए भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

NFL, नोएडा में कई पदों पर वैकेंसी

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। एनएफएल नोएडा द्वारा प्रोडक्शन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंट, केमिकल लैबोटरी, सिविल और फायर सेफ्टी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। भर्ती इंजीनियर, प्रबंधक और सीनियर कैमिस्ट के पद पर की जाएगी। पदों की संख्या 52 है। उम्मीदवारों को एनएफएल की वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भर कर ऑफिस में सबमिट करना होगा।

Read More »

May 2, 2020

बिना परीक्षा दिए पाएं शानदार सरकारी नौकरी, 2.3 लाख रुपये तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन

BECIL
लॉकडाउन में घर बैठे लाखों रुपये की सैलरी वाली सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.इन पदों के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

BECIL द्वारा निकाली गई इन भर्तियों के लिए ईमेल भेजकर आवेदन किया जा सकता है. नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद एनेक्सचर में दी गई जानकारी के मुताबिक फॉर्म को भरकर अपडेटेड रेज्यमे (करियर व शैक्षणिक विवरण) के साथ उसे cyberjobs@becil.com पर भेज दें.

सभी पदों के लिए अलग-अलग मानदंड निर्धारित किए गए हैं.

बता दें कि अगर आप एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा और अलग-अलग मेल करना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 6 मई 2020 निर्धारित की गई है.

BECIL की इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. बल्कि उनका चयन सीधे इंटरव्यू से किया जाएगा. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये से लेकर 2.33 लाख रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी.

पदों का विवरण...

  • मालवेयर फॉरेंसिक एक्सपर्ट - 8 पद
  • साइबर क्राइम इनवेस्टिगेटर / रिसर्चर - 3 पद
  • क्रिप्टो एनालिस्ट - 4 पद
  • क्लाउड फॉरेंसिक एक्सपर्ट - 4 पद
  • ओपन सोर्स इंटेलिजेंस प्रोफेशनल्स - 4 पद
  • साइबर क्राइम थ्रेट इंटेलिजेंस एनालिस्ट - 1 पद
  •  मोबाइल फॉरेंसिक एक्सपर्ट - 12 पद
  • डाटा एनालिस्ट - 2 पद
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर / प्रोग्रामर - 3 पद
  • प्रोग्राम मैनेजर - 1 पद
  •  डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट - 2 पद
  • मेमोरी फॉरेंसिक एक्सपर्ट - 2 पद
  • मालवेयर रिसर्चर्स - 1 पद
  • कंटेंट डेवलपर - 1 पद
  • नेटवर्क फॉरेंसिक एक्सपर्ट - 2 पद
  • एसएमई फॉर साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन - 1 पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें .

आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें .

Read More »

April 28, 2020

SEBI Recruitment of 147 Assistant Manager Posts - Last Date 31 May (Extended)

SEBI
Securities and Exchange Board of India (SEBI) invites online applications from eligible candidates for recruitment of 147 Officer Grade A (Assistant Manager) - General, Legal, Information Technology , Engineering , Research and Official Language Stream 2020 Posts.

SEBI Officer Grade A Apply Online Last Date Extended

SEBI Vacancy Details

Name of the Post : Assistant Manager (Officer Grade A)

Total No. of Posts : 147 Posts

Educational Qualification : Graduate, Post Graduate, B.E. /B.Tech from a recognized Indian University/Institution.

Pay Scale :  28150 – 55600/- (Per Month)

Age Limit : (Maximum) 30 years as on 29.02.2020

Application Fees : Rs. 1000 /- for Gen/OBC & Rs. 100 /- for SC/ST/PWD/EXSM candidates

SEBI Officer Grade A Selection Process : Selection shall be a three stage process i.e. Phase I (on-line screening examination consisting of two papers of 100 marks each), Phase II (on-line examination consisting of two papers of 100 marks each) and Phase III (Interview).

How to Apply : Interested and eligible candidates can apply online only on or before 31.05.2020 through the website www.sebi.gov.in and no other mode of application will be accepted.

Last Date to Apply Online: 31.05.2020

Read More »

April 27, 2020

बिहार में 1700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने 1700 से ज्यादा पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है.

बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले 12वीं पास युवाओं को लिए खुशखबरी है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने 1700 से ज्यादा पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है.

BCECEB Recruitment 2020 के तहत कुल 1767 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस भर्ती प्रक्रिया में अमीन के रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

BCECEB Recruitment


इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा पास होना आवश्यक है. आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा BCECEB के नियमों के तहत निर्धारित की गई है.

भर्ती से जुड़ी अन्य सभी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें .
Read More »

दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉकडाउन में निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, मौका हाथ से निकल न जाए

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के लिए निकाली गई है. इसके लिए योग्य उम्मीदवार 15 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन गेस्ट फैकल्टी के तौर पर किया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 पदों पर गेस्ट फैकल्टी का चयन किया जाना है.

भर्ती के लिए 21 अप्रैल 2020 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यहर 15 मई, 2020 तक चलेगी. इस वैकेंसी के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमानुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है.

नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीद्वार को 12वीं के बाद के एजुकेशन से संबंधित सभी दस्तावेजों की प्रति यानी कॉपी शेल्फ अटेस्ट करके आवेदन पत्र के साथ अधिसूचना में दिए गए पते पर जमा करना होगा. उम्मीदवार चाहें तो इसे पोस्ट से भी भेज सकते हैं या फिर खुद भी जाकर जमा कर सकते हैं.

Sarkari Naukri
नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन कर रहे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन और पीएचडी लेवल पर मार्क्स में 5 फीसदी की छूट दी जा सकती है. आवेदन पत्र में गलत जानकारी के पाए जाने पर उम्मीदवार का एप्लिकेशन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा.



Read More »

April 25, 2020

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दिए निर्देश, अगले 6 महीनों में सृजित की जाएं 15 लाख नौकरियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में आगामी तीन से छह महीनों के भीतर कम से कम 15 लाख लोगों के रोजगार सृजन की ठोस कार्य योजना बनाई जाए. उन्होंने इसके सम्बन्ध में विभिन्न विभागों को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि MSME, ODOP, NRLM, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, कौशल विकास मिशन, खादी ग्रामोद्योग तथा मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन के कार्यों में तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना चुनौती है, जिसके लिए अभी से तैयारी की जाए.

एक सरकारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन सम्बन्धी प्रस्तुतिकरण के अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री शिक्षुता (अप्रेन्टिसशिप) प्रोत्साहन योजना के तहत युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण के साथ-साथ 2500 रुपये का मासिक प्रशिक्षण भत्ता प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है. एक वर्ष में एक लाख युवाओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना के तहत दो लाख युवाओं को जोड़े जाने की कार्य योजना बनाए जाने की सम्भावनाओं को तलाशा जाए."

उन्होंने रोजगार अथवा स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक स्वावलम्बन के लिए युवाओं को 'युवा हब' के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग (MSME) और ODOP के तहत रोजगार सृजन की व्यापक सम्भावनाएं हैं. इनके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म और स्वेटर निर्मित किए जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सिलाई और स्वेटर मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर महिला स्वयंसेवी समूहों को रोजगार प्रदान किया जाए. इसी प्रकार, खाद्य और फल प्रसंस्करण के माध्यम से भी इन्हें रोजगार प्रदान करने की रणनीति बनाई जाए. इनमें अचार, पापड़, पत्तल आदि बनाने के कार्य शामिल किए जा सकते हैं. इनके अलावा, व्यापक स्तर पर मास्क बनाने के कार्य से भी रोजगार सृजन किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने ग्राम स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर को सुदृढ़ बनाते हुए इस मंच के माध्यम से भी रोजगार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि व्यापक पैमाने पर दुग्ध समितियों का गठन कर डेरी उद्योग को भी सुदृढ़ किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन डाउन के बाद युवाओं को ऋण मेला और रोजगार मेला लगाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने बैंकों से समन्वय बनाकर ग्राहक सेवा केंद्रों के सम्बन्ध में भी योजना बनाए जाने के निर्देश दिए.

Read More »