Showing posts with label Corona Jobs. Show all posts
Showing posts with label Corona Jobs. Show all posts

August 8, 2020

IBPS PO/MT Recruitment 2020: आईबीपीएस पीओ/ एमटी के 1167 पदों पर भर्ती. करें ऑनलाइन अप्लाई

IBPS PO/ MT Recruitment 2020 : इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोंनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) / मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) –एक्स के कुल 1167 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. ऐसे अभ्यर्थी जो आईबीपीएस के पीओ और एमटी एक्स के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं. वे अपना ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट 26 अगस्त 2020 तक सबमिट कर सकते हैं.

IBPS JOBS

रिक्तियों की कुल संख्या- 1167 पद

महत्त्वपूर्ण तारीखें:

  1. रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की शुरुआत- 05-08-2020.
  2. रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की लास्ट तारीख- 26-08-2020.
  3. ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तारीख- 10-09-2020.
  4. प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तारीख- सितम्बर
  5. प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के कंडक्ट की तारीख- 21-09-2020 से 26-09-2020.
  6. प्रिलिमिनरी ऑनलाइन एग्जाम के लिए कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तारीख- अक्टूबर
  7. ऑनलाइन एग्जाम की तारीख- 03, 10 & 11-10-2020.
  8. प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट जारी करने की तारीख- अक्टूबर/नवम्बर
  9. ऑनलाइन मेंस एग्जाम के लिए कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तारीख- नवम्बर
  10. ऑनलाइन मेंस एग्जाम की तारीख- 28-11-2020.
  11. मेंस एग्जाम के रिजल्ट जारी होने की तारीख- दिसम्बर
  12. इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तारीख- जनवरी
  13. इंटरव्यू कंडक्ट होने की तारीख- जनवरी / फरवरी
  14. प्रोविजनल अलॉटमेंट की तारीख- अप्रैल

पदों का विवरण:

प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) / मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) –एक्स के लिए कुल- 1167 पद.

पात्रता मापदंड:

शैक्षिक योग्यता - मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अभ्यर्थी को ग्रेजुएट की परीक्षा पास होना जरूरी है. साथ ही साथ ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थी के पास मार्कशीट और डिग्री भी होना जरूरी है.

आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 01 अगस्त 2020 के मुताबिक 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में गाइड लाइन के मुताबिक छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क - एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क- 175/- रुपये जबकि बाकी अन्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850/- रुपये तय किया गया है.

चयन प्रक्रिया - पात्र और योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्री परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

इस प्रकार करें आवेदन - इन पदों पर अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण लिंक्स - अभ्यर्थी आवेदन से सम्बंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट http://cgrs.ibps.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं.

Read More »

July 3, 2020

उपभोक्ता सेवाओं में 20 हजार लोगों को अस्थायी आधार पर नौकरी देगी अमेजन इंडिया

Amazon India Recruitment : ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने कहा कि वह भारत और अन्य देशों में उपभोक्ताओं की मदद के लिये ग्राहक सेवा संगठन में 20 हजार लोगों को अस्थायी आधार पर नौकरियां देने जा रही है.


Amazon Jobs


कहां-कहां होंगी नियुक्तियां?

कंपनी ने कहा कि ये नियुक्तियां उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये की जा रही हैं. अगले छह महीनों में हैदराबाद, पुणे, कोयम्बटूर, नोएडा, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, मंगलुरु, इंदौर, भोपाल और लखनऊ में ये नियुक्तियां की जायेंगी.

अधिकांश पद अमेजन के 'वर्चुअल ग्राहक सेवा' कार्यक्रम का हिस्सा

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अधिकांश पद अमेजन के 'वर्चुअल ग्राहक सेवा' कार्यक्रम का हिस्सा हैं. इसके तहत घर से काम करने की सुविधा दी जाती है. इनके लिये न्यूनतम शैक्षणिक अहर्ता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होगी और अंग्रजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु या कन्नड़ में दक्षता की आवश्यकता होगी. ये लोग ई-मेल, चैट, सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेवाएं देंगे.

अमेजन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता सेवा) अक्षय प्रभु ने कहा, "हम लगातार उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को लेकर ग्राहक सेवा संगठन की जरूरतों को पूरा करने के लिये मूल्यांकन कर रहे हैं. हमारा अनुमान है कि अगले छह महीनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी."
Read More »

भारत में नौकरी करने वालों की मदद करेगी IBM, मिलेगा मुफ्त डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म

IBM India Recruitment : टेक दिग्गज आईबीएम ने गुरुवार को स्किल बिल्ड इनिसिऐटिव के माध्यम से भारत में नौकरी करने वालों की मदद करने और भारत में व्यवसाय के मालिकों को नए संसाधन मुहैया कराने के लिए एक मुफ्त डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म की घोषणा की. 'स्किल्स बिल्ड रिइग्नाइट' नाम का यह प्लेटफॉर्म मुफ्त ऑनलाइन कोर्सवर्क और मेंटरिंग सपोर्ट देगा, जिसे लोगों को उनके करियर और व्यवसायों को सुगम बनाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है.


IBM JOBS


पिछले साल नवंबर में, आईबीएम ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में प्रशिक्षण महानिदेशालय के सहयोग से स्किल्स बिल्ड कार्यक्रम शुरू किया था. ई-लर्निग के माध्यम से स्किल्स बिल्ड कार्यक्रम के तहत 14,135 शिक्षार्थियों ने लाभ उठाया है, जिन्होंने 40,000 पाठ्यक्रम और 77,000 घंटे ई-लर्निग पूरी कर ली है.

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, "हम आईबीएम इंडिया के सहयोग से स्किलबिल्ड रिइग्नाइट और इनोवेशन कैंप का शुभारंभ कर रहे हैं. यह कोरोना काल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में तेजी लाने के प्रयासों का समर्थन करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा."

स्किलबिल्ड रिइग्नाइट कार्यक्रम का मकसद छोटे व्यवसायों को स्थापित या फिर से शुरू करने में मदद करना है, जो कोरोनावायस का दंश झेल रहे हैं. इसमें कई उद्यमियों के लिए अधिक शोध और व्यक्तिगत कोचिंग शामिल होंगे. पाठ्यक्रम में वित्तीय प्रबंधन, व्यापार रणनीति, डिजिटल रणनीति, कानूनी सहायता और बहुत कुछ शामिल हैं. गैर-सरकारी संगठनों जैसे कि एडुनेट और उन्नति फाउंडेशन के साथ आईबीएम जुड़कर स्थानीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आईबीएम इंडिया/साउथ एशिया के महाप्रबंधक संदीप पटेल ने कहा, "इस प्लेटफॉर्म से न केवल करियर रीइन्फोर्समेंट के अवसर मिलते हैं, बल्कि बिजनेस स्ट्रेटेजी के लिए काम करने के नए तरीके और इंडिपेंडेंट सपोर्ट भी मिलता है."

आईबीएम ने 10 सप्ताह की स्किलबिल्ड इनोवेशन कैंप की भी घोषणा की, इससे कोई भी इच्छुक जो सीखना चाहते हैं, वे जुड़ सकते हैं.
Read More »

June 24, 2020

SBI ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, करीब 1 करोड़ सालाना पैकेज, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

SBI Recruitment 2020 : भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशल कैडर ऑफिसर्स के 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत उम्मीदवार करीब एक करोड़ रुपये तक का सालाना पैकेज पा सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार यानी 23 जून को शुरू हो चुकी है.

SBI JOBS

SBI SCO Recruitment के लिए उम्मीदवारों की किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. बल्कि उन्हें शार्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर चुना जाएगा. आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीद्वारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.

पद और आयु का विवरण


विज्ञापन संख्या
पद नाम
पद संख्या
आयु सीमा
CRPD/SCO/2020-21/19
SME क्रेडिट एनालिस्ट
20
25 से 35 वर्ष
CRPD/SCO/2020-21/18
प्रोडक्ट मैनेजर
06
35 वर्ष
मैनेजर (डाटा एनालिस्ट)
02
40 वर्ष
मैनेजर (डिजिटल मार्केटिंग)
01
35 वर्ष
CRPD/SCO-STU/2020-21/17
फैकल्टी, SBIL, कोलकाता
03
28 से 55 वर्ष
CRPD/ SCO/ 2020-21/ 11
सीनियर एग्जिक्यूटिव (डिजिटल रिलेशन्स)
02
35 वर्ष
सीनियर एग्जिक्यूटिव (एनालिटिक्स)
02
35 वर्ष
सीनियर एग्जिक्यूटिव (डिजिटल मार्केटिंग)
02
35 वर्ष
CRPD/SCO/2020-21/09
बैंकिंग सुपरवाइजरी स्पेशलिस्ट
01
62 वर्ष
मैनेजर- एनीटाइम चैनल
01
37 वर्ष
CRPD/ SCO/ 2020-21/ 06
डिप्टी मैनेजर (IS औडिट)
08
35 वर्ष
CRPD/SCO/2020-21/4
वाइस प्रेसिडेंट (स्ट्रेस्ड एसेट्स मार्केटिंग)
01
50 वर्ष
चीफ मैनेजर (स्पेशल सिचुएशन टीम)
03
42 वर्ष
डिप्टी मैनेजर (स्ट्रेस्ड एसेट्स मार्केटिंग)
03
35 वर्ष
CRPD/SCO-WEALTH/2020-21/3
हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट और रिसर्च)
01
35 से 50 वर्ष
सेंट्रल रिसर्च टीम (पोर्टफोलियो एनालिसिस और डाटा एनालिटिक्स)
01
30 से 40 वर्ष
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट)
01
25 से 35 वर्ष
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर
09
28 से 40 वर्ष
प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी)
01
25 से 40 वर्ष
रिलेशनशिप मैनेजर
48
23 से 35 वर्ष

रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड)
03
28 से 40 वर्ष

चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रति वर्ष की सीटीसी

1. हेड (प्रोडक्ट, इंवेस्टमेंट एंड रिसर्च)- 80 लाख से 99.62 लाख प्रति वर्ष

2. सेंट्रल रिसर्च टीम (पोर्टफोलियो एनालिसिस एंड डाटा एनालिटिक्स)- 25 लाख से 50 लाख प्रति वर्ष

3. सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट)- 7 लाख से 10 लाख प्रति वर्ष

4. इंवेस्टमेंट ऑफिसर -12 लाख से 18 लाख प्रति वर्ष

5. प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी)- 12 लाख से 18 लाख प्रति वर्ष

6. रिलेशनशिप मैनेजर - 6 लाख से 15 लाख प्रति वर्ष

7. रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड)- 10 लाख से 28 लाख प्रति वर्ष

8. वाइस प्रेसिडेंट (स्ट्रेस्ड एसेट्स मार्केटिंग)- 40 लाख से 43 लाख प्रति वर्ष

इन सभी पदों पर अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. हालांकि, न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन तय की गई है.

इस भर्ती के लिए एसबीआई ने आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये निर्धारित किए हैं, जिनका भुगतान GEN/EWS & OBC वर्ग के उम्मीदवारों को करना होगा. वहीं, SC /ST / PWD वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.

सभी पदों पर निकली भर्ती के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें.
Read More »

June 18, 2020

Oil India Recruitment: ऑयल इंडिया ने 12वीं पास के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Oil India Junior Assistant Recruitment 2020: ऑयल इंडिया भर्ती 2020 के तहत कई पदों पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL), नवरत्न पब्लिक सेक्टर ने दिल्ली और यूपी के नोएडा स्थित अपने दफ्तर के लिए यह भर्ती निकाली है. इसके तहत जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. आवेदन की आखिरी तारीख 01 जुलाई 2020 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Oil India Job


पदों का विवरण

> सीनियर असिस्टेंट (स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड - VII) के लिए 3 पद

> सीनियर असिस्टेंट (हिंदी ट्रांसलेटर ग्रेड- VII) के लिए 1 पद

> जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर) के लिए 5 पद

> जूनियर असिस्टेंट (हिंदी टाइपिस्ट-कम कंप्यूटर ऑपरेटर) के लिए 1 पद

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 माह का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को एमएस वर्ड/एक्सेल, पॉवरपॉइंट की जानकारी हो. टाइपिंग स्पीड भी 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

ऑयल इंडिया भर्ती 2020 के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष रखी गई है. वहीं, SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 35 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष तय की गई है.

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और कौशल व प्रवीणता परीक्षा के आधार पर होगा.

भर्ती के लिए आवेदन करने और आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखने के लिए यहां क्लिक करें .
Read More »

June 2, 2020

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल ने 5 राज्यों में निकाली वैकेंसी, 10वीं पास भी करें अप्लाई

IOCL Apprentice Recruitment 2020 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है. IOCL द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 18 जून तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि IOCL में सरकारी नौकरी के लिए ये वैकेंसी 5 राज्यों के लिए निकाली गई हैं. जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम शामिल हैं.

IOCL JOBS


पदों की संख्या

IOCL में 404 पदों पर निकली इस भर्ती के तहत ट्रेड एंड टेक्निकल अपरेंटिस के खाली पदों को भरा जाएगा. जिसमें ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice) के 183 पद और टेक्निकल अपरेंटिस के (Technician Apprentice) के 221 पदों पर भर्ती की जाएगी.

किस राज्य में कितनी वैकेंसी



आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता

ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है. वहीं, टेक्निशियन अपरेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है.

आवेदन की तारीख

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 29 मई 2020

आवेदन की अंतिम तिथि- 18 जून 2020

आयु और आवेदन शुल्क

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 404 पदों पर निकली भर्ती के लिए 18 से 24 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

कैसे होगा चयन

इन पदों पर लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी. हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है. इन पदों पर नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

Read More »