Showing posts with label IPL. Show all posts
Showing posts with label IPL. Show all posts

March 26, 2022

रविंद्र जडेजा बतौर कप्तान पहला मैच खेलेंगे, खेलते ही करेंगे अपने नाम ये अनोखा रिकॉर्ड


IPL 2022 :
 आईपीएल 2022 में मैच के दो दिन ही पहले धोनी ने चेन्नई की कप्तानी को छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने ने अपनी इस भार को जडेजा को सौपा था। जडेजा आईपीएल में पहली बार केकेआर के खिलाफ आज कप्तानी करने उतरने वाले हैं। ऐसे करते ही जडेजा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो  जायेगा। आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

200 मैच का है रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा ने अभी तक 200 मैच खेले हैं। उन्होंने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है। जडेजा केकेआर के खिलाफ आज बिना किसी टीम की कप्तानी के आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की एक अनूठी सूची में अपना पहला स्थान हासिल करेंगे।

जडेजा इस सूची में 200 आईपीएल मैच के साथ टॉप पर होंगे, वहीं रॉबिन उथप्पा 193 मैचों के साथ दूसरे, एबी डी विलियर्स (184) तीसरे और अंबाती रायुडू (175) चौथे स्तान पर हैं।

कप्तानी मिलने पर जडेजा ने ये कहा

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान मिलने के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा था, ”मैं काफी खुश हूं, अच्छा महसूस कर रहा हूं। लेकिन मुझे माहि भाई की  इस बड़ी विरासत के पद को संभालना होगा। उन्होंने इस बड़ी विरासत को स्थापित किया है, जिसको मुझे आगे बढ़ने की जरूरत है। ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि माही भाई यहां हैं। मेरे पास जो भी सवाल हैं, मैं उनके पास जा सकता हूं। वह थे और अभी भी यहीं हैं।”

रविंद्र जडेजा चेन्नई के महज तीसरे ही कप्तान हैं, उनसे पहले चेन्नई टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना कर चुके हैं।

Read More »